Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: वाहन की चपेट में आ बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल

दोनों युवक मुड़ाकाटी साप्ताहिक हाट से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा में एनएच-18 पर शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना मुड़ाकाटी चौक के समीप की है. एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. घायलों की पहचान केसरदा गांव निवासी शुभंकर शिकारी व निखिल नायक के रूप में हुई है.


जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मुड़ाकाटी साप्ताहिक हाट से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को तुरंत बहरागोड़ा CHC पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही