Search

 
 
 

बहरागोड़ा : श्री श्री रसिक जीवन मंदिर प्रांगण में 22 को प्रज्ज्वलित किए जाएंगे 501 दीये

 
Bahragora (Himangshu karan) : 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश भर में उत्सव का माहौल चरम पर है. इसके तहत बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बेंदा अवस्थित श्री श्री रसिक जीवन मंदिर व हनुमान मंदिर प्रांगण में 22 जनवरी की दोपहर में यज्ञ का आयोजन किया गया है. साथ ही शाम को मंदिर परिसर में ही 501 दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/ugc-net-december-session-result-released/">

  यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का रिजल्ट जारी किया गया
इसके अलावा गांव में अवस्थित दो शिव मंदिर में 51-51 दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे. पांच ग्राम देवी स्थल पर 11-11 दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे. वहीं हर एक घर में पांच दीये प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया जाएगा. इसके साथ ही भजन कीर्तन का आयोजन होगा. इन सारे कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए गांव वाले लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही