Search

 
 
 

बहरागोड़ा: खंडामौदा के नेत्र जांच शिविर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिये 51 मरीज चयनित

 
BAHRAGORA: बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव के हाटचाली में मंगलवार को आसुराडा सेवा आश्रम एवं हाटचाली संकीर्तन कमेटी के तत्वावधान में विवेकानंद मिशन आश्रम नेत्र निरामया चैतन्यपुर हल्दिया से आए डॉ. पवित्र माइती एवं उनकी टीम द्वारा नेत्र जांच की गई. 113 लोगों के नेत्र की जांच हुई. इनमें मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिये 51 लोगों को चयनित किया गया. चश्मा के लिये 30 लोगों को चयनित किया गया. शेष 32 लोगों को निशुल्क दवाई एवं आई ड्रॉप दी गई. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-yoga-festival-will-be-held-on-21st-june-at-transport-ground-of-agrico/">जमशेदपुर

: 21 जून को एग्रिको के ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित होगा योग महोत्सव

22 जून की सुबह बस से ऑपरेशन के लिये रवाना होंगे

कमेटी के सदस्य शिवशंकर माइती ने कहा कि 22 जून की सुबह विवेकानंद मिशन आश्रम नेत्र निरामय चैतन्यपुर हल्दिया द्वारा बस भेजी जाएगी. उसी बस से 51 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिये ले जाया जाएगा. इस मौके पर स्वामी तपन महाराज, चंद्रशेखर आचार्य, प्रियंक जेना, तपन आचार्य, भास्कर बारीक, विस्वजीत मुंडा, बलराम माइती, होना माइती, नीना माइती, कुणाल माइती,मृणाल माइती,मंटू माइती,नारायण माइती समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: एयरपोर्ट">https://lagatar.in/report-sought-from-ranchi-dc-race-dsp-and-co-in-24-hours-on-the-slogan-of-pakistan-zindabad-at-the-airport/">एयरपोर्ट

पर पाकिस्‍तान जिंदाबाद नारे मामले में रांची डीसी रेस, DSP और CO से 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही