Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है चंदरपुर-एनएच-49 पर जर्जर पुलिया

Baharagora (Himanshu Karan) : प्रखंड में चाकुलिया-माटीहाना मुख्य सड़क से चंदरपुर से खंडामौदा होते हुए एनएच-49 से जुड़ने वाली सड़क पर जर्जर पुलिया कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. लगभग 25 साल पूर्व निर्मित यह पुलिया जर्जर स्थिति में लटक रही है और लकड़ी के खंभे पर टिकी है. उक्त सड़क कई गांवों को जोड़ती है. यह एक प्रमुख ग्रामीण सड़क है. ग्रामीण वर्षों से इस पुलिया की मरम्मत की मांग कर रहे हैं. लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है. इससे ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-hasan-imam-malik-was-honored-as-the-manager-of-tata-steel-sports-department/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील खेल विभाग के प्रबंधक बने डॉ. हसन इमाम मलिक को किया गया सम्मानित 

कई वर्षों से जर्जर हाल में है पुलिया

उल्लेखनीय है कि इस सड़क पर काफी आवागमन होता है. छोटे-बड़े वाहन भी चलते हैं. लेकिन पुलिया की स्थिति ऐसी है कि यहां कभी भी कोई बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाल में गिर सकता है. साथ ही किसी बड़े वाहन के भार से पुलिया के ध्वस्त होने से बड़ी दुर्घटना घट सकती है. यह पुलिया विगत कई वर्षों से जर्जर हाल में है. पुलिया की जड़ता को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिया के नीचे लकड़ी का खंभा लगा दिया है, ताकि की पुलिया ध्वस्त न हो. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-worship-of-maa-lakshmi-performed-in-various-durga-mandaps-of-gua/">नोवामुंडी

: गुवा के विभिन्न दुर्गा मंडपों में की गई मां लक्ष्मी की पूजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही