Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ाः जब्त डोडा मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजा गया

गिरफ्तार झाड़ेस्वर महतो उर्फ फुचू महतो बरसोल थाना क्षेत्र के शंखाभंगा का रहने वाला है. उसके खिलाफ बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 59/2025 के तहत मामला दर्ज था.  यह मामला 20 किलो डोडा की बरामदगी से संबंधित है. डोडा बरामद होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan

Baharagora : बहरागोड़ा पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत दर्ज एक पुराने मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार झाड़ेस्वर महतो उर्फ फुचू महतो बरसोल थाना क्षेत्र के शंखाभंगा का रहने वाला है. उसके खिलाफ बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 59/2025 के तहत मामला दर्ज था.  यह मामला 20 किलो डोडा की बरामदगी से संबंधित है. डोडा बरामद होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था.


पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए झाड़ेस्वर महतो उर्फ फुचू महतो को जेल भेज दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही