Search

 
 
 

बहरागोड़ा : अवैध पटाखा निर्माण को लेकर प्रशासन ने चलाया जांच अभियान

 
Baharagora (Himangshu Karan) : एक समय था जब बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना क्षेत्र स्थित पश्चिम बंगाल के सीमा से सटे कुमारडुबी समेत अन्य कई गांवों में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर पटाखों का निर्माण होता था. वर्ष 2017 में कुमारडुबी गांव में दुर्गा पद सांतरा के पक्का मकान में अवैध रूप से पटाखा निर्माण कर रखे गए पटाखे में आग लगने से भयंकर तबाही हुई थी. इस भीषण अग्निकांड में 10 लोगों की मौत हुई थी और विस्फोट से पक्का मकान समेत आसपास के कई घर ध्वस्त हो गए थे. कई दिनों तक आग सुलगती रही थी. आग बुझाने के लिए कई दमकल मंगाए गए थे. ऐसी दिल दहलाने वाली घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसको लेकर स्थानीय प्रशासन सजग है. दिवाली के मद्देनजर ऐसे इलाके में अवैध रूप से पटाखा का निर्माण की जांच के लिए प्रशासन ने जांच अभियान चलाया. [caption id="attachment_451902" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Baharagora-Fire-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अवैध पटाखा निर्माण की जांच करते अधिकारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-harelal-gave-a-pucca-house-to-the-family-of-martyr-ajit-and-dhananjay-mahato-on-the-day-of-martyrdom/">चांडिल

: शहादत दिवस पर शहीद अजित व धनंजय महतो के परिवार को हरेलाल ने दिया पक्का मकान

प्रशासनिक पदाधिकारियों ने कुमारडुबी समेत कई गांवों में की जांच

शुक्रवार को प्रशासनिक पदाधिकारियों ने कुमारडुबी समेत अन्य कई गांवों का दौरा कर इस बात की जांच की कि चोरी-छिपे अवैध रूप से पटाखा का निर्माण हो रहा है या नहीं. इस जांच अभियान में बीडीओ राजेश कुमार साहू, अंचलाधिकारी जितराय मुर्मू, पुलिस निरीक्षक रफाएल मुर्मू, बड़शोल के थाना प्रभारी रामदयाल उरांव पुलिस बल के साथ शामिल थे. पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को जागरूक किया और कहा कि अवैध रूप से पटाखा का निर्माण ना करें. अंचल अधिकारी जीतराय मुर्मू ने बताया कि जांच के दौरान कहीं भी अवैध रूप से पटाखा निर्माण होने की बात सामने नहीं आई. बावजूद इसके प्रशासन इस बात को लेकर गंभीर है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही