Search

 
 
 

बहरागोड़ा : प्रशासन की अपील- मतदाता निर्भीक होकर करें मतदान

 
Himangshu karan | Bahragora (Jamshedpur) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर शुक्रवार को बहरागोड़ा पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च बहरागोड़ा मुख्य बाजार का परिभ्रमण करते हुए लोगों को शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की. इस मौके पर थाना प्रभारी विकास कुमार शर्मा ने कहा कि मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. प्रशासन ने अपील की है कि निर्भीक होकर मतदाता मतदान करें. उधर प्रखंड क्षेत्र में मतदान को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है. सभी क्लस्टर में मतदान कर्मी एवं सुरक्षा बल तैनात हो गए हैं. वे शनिवार की सुबह अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना होंगे. पुलिस प्रशासन चौक चौराहा पर निगरानी के साथ गश्ती कर रही है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही