Search

 
 
 

बहरागोड़ा : काफी मान-मनौव्वल के बाद माने शहीद गणेश के परिजन

 
Bahragora : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नहीं आने से नाराज शहीद गणेश हांसदा के माता- पिता और भाई काफी मान-मनौव्वल और सरकारी वादा पूरा करने के आश्वासन पर मान गए. इसके बाद लगभग 4:30 बजे आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 के किनारे स्थित बांसदा चौक पर शहीद गणेश हांसदा की मूर्ति का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. अनावरण के अवसर पर शहीद की मां कापरा हांसदा, पिता सुबदा हांसदा, भाई दिनेश हांसदा, घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती उपस्थित थे. सभी ने शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. [caption id="attachment_333504" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Bahragora-Champai-Shahid-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> शहीद गणेश हांसदा की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-two-arrested-from-muslim-settlement-including-a-minor-with-30-pudding-brown-sugar/">आदित्यपुर:

30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ नाबालिग सहित मुस्लिम बस्ती के दो गिरफ्तार
इस मौके पर उपायुक्त विजया जाधव, एसएसपी डॉ तमिल वाणन, घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, घाटशिला के एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, झामुमो नेता आदित्य प्रधान, मुखिया परमेश्वर हेंब्रम, मुखिया पानसरी हांसदा, झामुमो नेता ललित मांडी, असित मिश्रा समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. इसके बाद चंपई सोरेन और सभी विधायक शहीद के गांव कोषाफलिया पहुंचे और शहीद स्मारक स्थल का उद्घाटन किया. चंपई सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार शहीदों को सम्मान देना जानती है. शहीद गणेश हांसदा के परिवार को सरकार ने सम्मान दिया है. शहीद परिवार को तमाम सुविधाएं सरकार देगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही