Search

 
 
 

बहरागोड़ा : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने धरना दिया

 
Bahragora : सिंहभूम प्रमंडल के बहरागोड़ा उप डाकघर के प्रांगण में शुक्रवार को सिंहभूम प्रमंडलीय सचिव सुशांत कुमार माईती की अध्यक्षता में विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों ने एक दिवसीय धरना दिया. धरना पर ग्रामीण डाक सेवक दिलीप कुमार गिरी, गौरंग पात्र, पेलाराम महतो, पार्वती सोरेन, कुंवर लाल मंडी एवं समस्त डाक कर्मचारी बैठे थे. इसे भी पढ़ें : कुपोषण">https://lagatar.in/attack-on-malnutrition-kitchen-garden-to-be-built-in-government-schools-of-jharkhand/">कुपोषण

पर वार : झारखंड के सरकारी स्कूलों में बनेंगे किचन गार्डन, उगाए जाएंगे फल व सब्जियां
ग्रामीण डाक सेवक संघ की मांगों में जीडीएस पर सिविल सेवकों का दर्जा प्रदान करने, डाक सेवाओं का निजीकरण रोकने, समयबद्ध तीन वित्तीय उन्नयन का तत्काल अनुदान देने, जीडीएस समिति द्वारा अनुशंसित राशि के लिए जीडीएस ग्रेच्युटी की राशि देने, जीडीएस को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, सेवानिवृत्ति की छुट्टी पर 180 दिनों तक के संचयन की सुविधा के साथ प्रति वर्ष 30 दिनों का अवकाश प्रदान करने, एसडीबीएस फंड में योगदान बढ़ाने, समूह बीमा की राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने, बीओ के लिए अव्यावहारिक और अन्यायपूर्ण लक्ष्यों को रोकने आदि मांगें शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही