Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मगड़ोसोल काजू जंगल में एक हाथी पहुंचा, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत मगड़ोसोल काजू जंगल में एक जंगली हाथी आ पहुंचा है. हाथी की दस्तक से जंगल से सटे गांव मनुषमुड़िया, बेनाशोली, बेहेड़ा, शालदोहा, नाकदोहा के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. हाथियों का दल बहरागोड़ा मांगड़ोसोल जंगल रेंज में अलग-अलग दल में घूम रहे हैं. मांगड़ोसोल जंगल से एक हाथी हिलने का नाम ही नहीं ले रहा है. किसानों ने बताया कि जमीन में लगे धान की फसल को बचाने के लिए ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हो गए हैं. इसे भी पढ़ें : Adityapur:">https://lagatar.in/adityapur-district-vice-president-and-block-president-of-ljp-youth-cell-nominated-seraikela-kharsawan/">Adityapur:

लोजपा युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत
वन विभाग ने ग्रामीणों को करीब नहीं जाने की सलाह दी है. साथ ही जंगल में सूखी लकड़ी, मशरूम चुनने के लिए जाने से मना किया गया है. वहीं ग्रामीणों को सर्तक रहने भी कहा गया है. कुछ दिनों पहले हाथी कई घरों को तोड़ चुके हैं. हाथी कभी भी गांव पहुंच जाते हैं और भारी नुकसान पहुंचाते हैं. अभी एक हाथी ही विचरण कर रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग की टीम हाथी खदेड़ने आते तो हैं, लेकिन टीम जाते ही हाथी पुनः गांव में आ जाते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही