Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : मानसी प्लस परियोजना के तहत चार शिशुओं का हुआ अन्नप्राशन

Advertisement
Advertisement
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को मानसी प्लस परियोजना के तहत चार शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया. साथ ही शिशु के स्वजनों को शिशुओं को स्तनपान कराने के साथ अनुपूरक आहार उपयोग करने की जानकारी दी गई. मानसी प्लस से जुड़े लोगों ने बताया कि जिले में बाल कुपोषण को दूर करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. बाल कुपोषण को को दूर करने में अनुपूरक आहार की अहम भूमिका होती है. छह माह तक शिशु का वजन लगभग दोगुना बढ़ जाता है एवं एक वर्ष पूरा होने पर वजन लगभग तीन गुना तथा लंबाई जन्म से लगभग डेढ़ गुना बढ़ जाती है. इसलिए अतिरिक्त पोषक आहार की जरूरत होती है. इसलिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर महीने छह माह तक के शिशुओं का अन्नप्राशन कराया जाता है. इस मौके पर मानसी प्लस के कोऑर्डिनेटर संजू नंदी, राकेश दास, अनिमेष साहू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-employment-fair-on-26th-september-at-michael-john-auditorium/">जमशेदपुर

: माइकल जॉन ऑडिटोरियम में रोजगार मेला 26 सितंबर को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही