Search

 
 
 

बहरागोड़ा : ग्रहण खत्म होते ही काली पूजा पंडालों में भीड़ उमड़ी

 
Bahragora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा में मंगलवार की शाम ग्रहण समाप्त होते ही काली पूजा के विभिन्न पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. यहां के काली संघ मैदान में सार्वजनिन काली पूजा कमेटी द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कर मां काली की पूजा की जा रही है. यहां पर मीना बाजार भी आयोजित हुआ है और मेला लगा है. शाम को मेला में भीड़ उमड़ पड़ी.बहरागोड़ा शमशान काली सर्वजनिन काली पूजा कमेटि द्वारा भी भव्य पंडाल का निर्माण कर पूजा अर्चना की जा रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-material-of-chhath-puja-will-be-distributed-in-ward-34-35-on-27-ward-28-on-28-29-and-29-in-ward-30-purendra/">आदित्यपुर

: 27 को वार्ड 34, 35 में, 28 को वार्ड 28, 29 व 29 को वार्ड 30 में बंटेगी छठ पूजा की सामग्री : पुरेन्द्र
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Bahragora-pandal-1.jpg"

alt="" width="538" height="322" /> इधर, काली बाड़ी में भी धूमधाम से मां काली की पूजा आयोजित हो रही है. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है. प्रखंड क्षेत्र के अन्य कई गांव में भी काली पूजा का आयोजन धूमधाम से हो रहा है. इधर, चाकुलिया प्रखंड में भी धूमधाम से काली पूजा आयोजित हो रही है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-turns-66-administration-forgot-to-celebrate-foundation-day/">धनबाद

66 साल का हुआ, स्थापना दिवस मनाना भूल गया प्रशासन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Bahragora-pandal-2.jpg"

alt="" width="717" height="287" /> चाकुलिया नगर पंचायत में सार्वजनिन काली पूजा कमेटी, नागानल कॉलोनी में सार्वजनिन काली पूजा कमेटी, शिल्पी महल काली मंदिर में, केरुकोचा में सार्वजनिन काली पूजा कमेटी द्वारा धूमधाम से पूजा आयोजित की जा रही है. ग्रामीण इलाके में भी काली पूजा की धूम मची है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही