Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : "हमारी सोच बेहतर बहरागोड़ा" विषय पर विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में बुधवार को विधायक समीर महंती द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम "हमारी सोच बेहतर बहरागोड़ा" कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोल्हन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर गंगाधर पंडा और विशिष्ट अतिथि डॉ देवी प्रसाद पिनाकी थे. कार्यक्रम में विधायक समीर महंती, बहरागोड़ा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ बी के बेहरा, नवोदय विद्यालय के उप प्रचार्य रविंद्र नाथ झा, डॉ डीडी पाणी उपस्थित थे. कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र से आए हुए पूर्व शिक्षक, वर्तमान शिक्षक और अनेक समाजसेवियों ने बेहतर बहरागोड़ा बनाने को लेकर अपने वक्तव्य रखे. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, उद्योग, जल आदि से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-due-to-the-sudden-appearance-of-a-herd-of-cow-the-bike-fell-uncontrollably-driver-injured/">सरायकेला

: गाय का झुंड अचानक सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, चालक घायल

बहरागोड़ा में महिला कॉलेज खुलेगा व अमीन की पढ़ाई शुरू होगी : कुलपति

मुख्य अतिथि कुलपति डॉ गंगाधर पंडा ने कहा कि बहरागोड़ा में ऐसा आयोजन पहली बार देख रहा हूं. विधायक की सोच काफी बेहतर है. हम सभी को उनके साथ बेहतर बहरागोड़ा बनाना है. बहरागोड़ा कॉलेज में बीबीए, बीसीए और अमीन की पढ़ाई के लिए प्रस्ताव की मंजूरी मिल गई है. बहरागोड़ा में बहुत जल्द एक महिला कॉलेज खोला जाएगा. हो, संताली, मुंडारी भाषा में पढ़ाई को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. विधायक समीर महंती ने कहा कि बेहतर बहरागोड़ा बनाने को लेकर मैं काफी आगे बढ़ चुका हूं. इस प्रकार के कार्यक्रम दो वर्ष पहले करने की इच्छा थी. कोरोना महामारी के कारण दो साल बेकार चले गए. अभी हम सबको मिलकर बेहतर बहरागोड़ा बनाना है. बहरागोड़ा एक शिक्षित प्रखंड है. यहां के विद्यार्थी देश और विदेश में उच्च पदों पर कार्यरत हैं. वे विधानसभा में ओड़िया, बांग्ला, हो, मुंडारी, संथाली भाषा को सभी स्कूलों में पढ़ाने और किताब उपलब्ध कराने की मांग करेंगे. इसे भी पढ़ें : पूर्वी">https://lagatar.in/mining-game-one-in-east-singhbhum-the-new-ones-are-also-extracting-oil-from-the-stone/">पूर्वी

सिंहभूम में माइनिंग का खेल-एक:  नए वाले साहब तो पत्‍थर से भी निकाल रहे “तेल”

सीएचसी को 8 लाख रुपए की डिजिटल एक्स-रे मशीन दी गई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/Bahragoda-vc-11-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने के लिए सीएचसी को 8 लाख की लागत से डिजिटल एक्सरे मशीन दी गई है. कुपोषण वार्ड में छह एसी लगवाया है. डायलिसिस की व्यवस्था करने का प्रयास जारी है. पिछले दिनों हमने 200 लोगों के म्यूटेशन के लिए फॉर्म जमा लिया था, जिनमें 80 लोगों का म्यूटेशन हो गया. शेष म्यूटेशन भी प्रोसेस में है. विधायक ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार को मिटाने की ठान ली है. कोई पदाधिकारी अगर घूस मांगे तो इसकी सूचना दें. विधायक ने मंच पर सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मंच संचालन गौतम दास ने किया. कार्यक्रम में अनेक बुद्धिजीवी, समाजसेवी, सेवानिवृत्त शिक्षक, वर्तमान शिक्षक समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही