Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही 25 वर्षीय युवक सुनील टुडू ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया. किशोरी द्वारा शोर मचाने के बाद वह फरार हो गया. मामला 28 मई का है. इस संबंध में बड़शोल थाना में कांड संख्या 20/22 के भादवि की धारा 376(2) (i)/506 एवं 4/8 पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने रविवार को सुनील टुडू को गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-removed-the-fallen-tree-on-the-road-in-golmuri-new-model-town-started-traffic/">जमशेदपुर:

जेएनएसी ने गोलमुरी न्यू मॉडल टाउन में सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर हटवाया, शुरू कराया आवागमन
थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि आरोपी सुनिल टुडू उसी गांव की एक 17 वर्षीय किशोरी का कुछ दिनों से पीछा कर रहा था. शनिवार को घर में किशोरी अकेली थी. आरोपी ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया. किशोरी ने द्वारा शोर मचाया तो वह भाग निकला. बाद में किशोरी के माता-पिता जब घर आए तो किशोरी ने उन्हें घटना की जानकारी दी. किशोरी के पिता ने इसकी सूचना थाना में दी. पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को धर दबोचा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही