Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा पर निकाली गई जागरूकता रैली

Advertisement
Advertisement
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर पंचायत मंडप से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई. यह रैली पंचायत मंडप, प्रखंड कार्यालय परिसर एवं थाना परिसर का सफाई कर लोगों को जागरूक किया. थाना परिसर में साफ-सफाई रखने का संकल्प दिलाया गया. जहां थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी भी शामिल थे. रैली में महिलाएं हस्तलिखित तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए चल रही थी. इस अवसर पर मुखिया झूमा रानी नायक एवं उप मुखिया विकास मित्र ने स्वच्छता पर लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी. मौके पर वार्ड सदस्य गीता देवी, सहिया लक्ष्मी राणा, रूमा शीट, संपा संड, काजल जेना, श्रीमती चौधरी, रुपू रानी मंडल, हीरापति मुरारी, जयंती दास, गीता रानी महतो, दीपाली पातर, जानकी राणा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-can-enroll-for-the-july-session-of-ignou-study-center-till-30th-september/">चाईबासा

: इग्नू स्टडी सेंटर के जुलाई सत्र में 30 सितम्बर तक नामांकन करा सकते हैं विद्यार्थी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही