Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : बदहाली का दंश झेल रहा बामडोल-चड़कमारा ग्रामीण सड़क

Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की अधिकांश सड़कें बदहाल हैं. वहीं इस बदहाल सड़क के चलते ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पाथरी पंचायत स्थित बामडोल जाने वाली मुख्य सड़क से मधुआबेड़ा होते हुए चड़कमारा तक जाने वाली सड़क कई साल से बदहाली का दंश झेल रही है. सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सड़क पर नुकीले पत्थर उभर आए हैं. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/why-is-modi-nervous-even-in-bjps-stronghold-our-candidates-were-intimidated-in-surat-and-indore-congress/">भाजपा

के गढ़ में भी मोदी घबराए हुए क्यों? सूरत और इंदौर में हमारे प्रत्याशियों को डराया-धमकाया गया : कांग्रेस
इस सड़क पर साइकिल और मोटरसाइकिल से चलना जोखिम भरा है. विद्यार्थियों को साइकिल से विद्यालय जाने में भी परेशानियां उठानी पड़ती हैं. आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इस इलाके की यह एक प्रमुख सड़क है. ग्रामीण कई साल से इसकी मरम्मत की मांग संबंधित विभाग से लेकर जनप्रतिनिधि तक से कर चुके हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में पहल नहीं की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही