Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बंगाली समुदाय ने जमाई षष्ठी पर दामाद की दीर्घायु की कामना की

 
Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बंगाली समुदाय के लोगों ने बुधवार को धूमधाम से जमाई षष्ठी का पर्व मनाया. इस पर्व के अवसर पर महिलाओं ने सुबह बरगद या पीपल वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना कर जमाई (दमाद) के दीर्घायु होने की कामना की. गर्मी का मौसम होने के कारण जमाई को कोई परेशानी न हो, इसके लिए हाथ पंखा हिलाकर व मौसमी फल और तरह-तरह के पकवान जमाई को खिलाया गया. बांग्ला संस्कृति के अनुसार, जमाई षष्ठी पर्व की एक अलग पहचान है. बहरागोड़ा सहित पूरे क्षेत्र में यह पर्व धूमधाम से मनाया गया. इसमें दामाद की अच्छी सेहत की प्रार्थना भी की गई. इस दिन दामाद का खूब आदर सत्कार करने की परंपरा है. दामाद को आमतौर पर मौसमी फल खिलाए जाते हैं. विशेष कर आम और इलिश माछ (मछली) खिलाई जाती है. इस पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना रहा. इस मौके पर विवाहित लड़की और दामाद को आमंत्रित करने की परंपरा है. दामाद को भगवान का रूप दिया जाता है. ससुराल वाले दामाद के हाथ में पीले धागे का रक्षासूत्र बांध कर उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं. इसे भी पढ़ें - अबुआ">https://lagatar.in/cms-strict-instructions-on-abua-housing-scheme-said-action-will-be-taken-against-negligent-officers/">अबुआ

आवास योजना पर CM का कड़ा निर्देश, कहा – लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही