Search

 
 
 

बहरागोड़ा : जंगली झाड़ियों से घिरा भारत माता कल्याण मंडप

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाटपुर पंचायत में स्थित भारत माता कल्याण मंडप जंगली झाड़ियों से घिर गया है. कोरोना काल के पहले इस मंडप का उपयोग विवाह, मीटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के लिए किया जाता था. पिछले कई माह से यहां कोई कार्यक्रम नहीं होता है. यह धीरे-धीरे अपना अस्तित्व खोता जा रहा है. इस भवन का निर्माण वर्ष 2009 में राज्यसभा सांसद डॉक्टर एसएस आहलूवालिया की सांसद निधि से हुआ था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-puja-holiday-in-private-schools-will-reopen-from-31st/">जमशेदपुर

: प्राइवेट स्कूलों में पूजा की छुट्टी, 31 से लौटेगी रौनक
इसकी खिड़की के शीशे टूट गए हैं और दरवाजा में दीमक लग गया है. विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह भवन खंडहर में परिवर्तित होता जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है समय रहते इस भवन की मरमत कराई जाए तो फिर से वह अपने पूर्व अवस्था में आ जाएगा और कई सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम करने में स्थानीय लोगों को सहूलियत होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही