Search

 
 
 

बहरागोड़ा : देखभाल के अभाव में भारत माता कल्याण मंडप खंडहर में तब्दील

 
Baharagora (Himanshu Karan) : बहरागोड़ा में निर्मित भारत माता कल्याण मंडप देखभाल के अभाव में खंडहर में तब्दील हो गया है. इस मंडप में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता बैठक और सम्मेलन आयोजित करते थे. साथ ही विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे. लेकिन पिछले कई सालों से इसमें कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-block-administration-is-preparing-for-the-program-your-plan-your-government-your-door/">चाकुलिया

: ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारी में जुटा प्रखंड प्रशासन

भवन में पड़ गई हैं दरारें

भवन झाड़ियों से घिर गया है और छत पर भी झाड़ियां उग आई हैं. भवन में दरारें भी पड़ गई हैं, जिसकी मरम्मत नहीं हुई है. विदित हो कि इस भारत माता कल्याण मंडप का निर्माण वर्ष 2009 में तत्कालीन राज्यसभा सांसद एसएम अहलूवालिया की सांसद निधि से हुआ था. इसका उद्घाटन 11 जून 2009 को बहरागोड़ा के तत्कालीन विधायक डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने किया था. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-26th-shree-shyam-janmotsav-organized-from-november-3-preparations-begin/">चांडिल

: 26वां श्री श्याम जन्मोत्सव का आयोजन तीन नवंबर से, तैयारियां शुरू
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही