Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मॉडल कॉलेज निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन

 
Baharagora : बहरागोड़ा महाविद्यालय का मॉडल कॉलेज के रूप में चयन किया गया है. भवन निर्माण एवं पुराने भवन की मरम्मत मद में 2.62 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है. जिसकी निविदा जेएसबीसीसीएल की ओर से निकाली गई थी. शुक्रवार को संवेदक की ओर से भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया. इस कार्यक्रम में बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बालकृष्ण बेहरा ने पूजा अर्चना की. महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय हराधन घोष के पुत्र विमल कांति घोष और संस्थापक अध्यापक सह आर्थिक सहयोगी प्रो. रसराज राणा ने नारियल फोड़कर एवं नींव खोदकर नए भवन के निर्माण का शुभारंभ किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sidgoda-suryadham-resonated-with-govinda-ala-re/">जमशेदपुर

: गोविंदा अला रे… से गुंजायमान हुआ सिदगोड़ा सूर्यधाम

नए भवन के निर्माण से उच्च शिक्षा के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा

मौके पर बीएससीसीएल के कनीय अभियंता उपेंद्र सिंह ने बताया कि संवेदक को नए भवन के साथ मरम्मत कार्य भी 11 महीने में पूरा करना है. मौके पर संवेदक की टीम के साथ-साथ बहरागोड़ा महाविद्यालय के शिक्षक धनंजय सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, सुमित कुमार साहू, सुमित मुंडा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर बेहरा ने कहा है कि उक्त नए भवन के निर्माण से बहरागोड़ा में उच्च शिक्षा के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. भविष्य में यह महाविद्यालय स्वतंत्र इकाई के रूप में अपनी पहचान बनाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही