Search

 
 
 

बहरागोड़ा: अष्टम सामूहिक विवाह के लिए हुआ भूमि पूजन

 
  • 19 फरवरी को समारोह में जुटेंगे 50 हजार से अधिक लोग
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा शाखा मैदान में आगामी 19 फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह हेतु मंगलवार को बहरागोड़ा के शाखा मैदान में भूमि पूजन सम्पन्न हुआ. पंडित सुमन मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक विवाह समारोह के संरक्षक तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में विवाह समारोह की सफलता हेतु भूमि पूजन किया गया. इस अवसर पर सभी वर-कन्या ,उनके माता-पिता व परिजन उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : हिंसा">https://lagatar.in/violence-is-happening-hatred-is-being-spread-injustice-is-happening-if-we-come-to-power-we-will-give-legal-guarantee-of-msp-to-farmers-rahul/">हिंसा

हो रही है, नफरत फैलाई जा रही है, अन्याय हो रहा है, सत्ता में आये तो किसानों को देंगे एमएसपी की कानूनी गारंटी : राहुल
इस विवाह समारोह में सम्मिलित होने हेतु लगभग 50 हजार अतिथिओं को आमंत्रित किया जा रहा है . भूमि पूजन समारोह के पश्चात आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने बताया की 19 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा. इस विवाह समारोह में समाज के अत्यंत गरीब तबके के लोगों की सुपुत्रियों का विवाह होगा. वर एवं कन्याओं के गाँवों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जहां ग्रामीणों की उपस्थिति में वर जीवन भर नशीले पदार्थों के सेवन न करने तथा घरेलू हिंसा में शामिल न होने का शपथ लेंगे. इसे भी पढ़ें : जेएसएससी">https://lagatar.in/jssc-paper-leak-scandal-deal-was-made-for-27-to-30-lakhs-arrested-under-secretary-revealed-many-secrets/">जेएसएससी

पेपर लीक कांड : 27 से 30 लाख में हुई थी डील, गिरफ्तार अवर सचिव ने उगले कई राज
इस विवाह समारोह में प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग नहीं होगा . अतिथिओं को शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा. डाॅ गोस्वामी ने कहा कि विगत 7 वर्षों में अब तक 167 गरीब कन्याओं का विवाह बहरागोड़ा में सम्पन्न कराया जा चुका है. भूमि पूजन समारोह में विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, अर्धेन्दु प्रहराज, वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, बाप्टु साव, निर्मल दुबे, सुमन कल्याण मंडल, श्रीबत्स घोष, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, आशीष महापात्र, अर्जुन पूर्ति, मिंटू पाल, भक्ति श्री पंडा, उत्पल पैड़ा, सत्येन माइती आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-unidentified-body-found-case-revealed-lover-had-committed-the-murder-arrested/">गढ़वा

: अज्ञात शव बरामद मामले का खुलासा, प्रेमी ने ही की थी हत्या, गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही