Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ाः सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल

शंकर हांसदा मनुषमुड़िया के समीप केंदडांगरी में आयोजित फुटबाल मैच देखकर अपने घर लौट रहा था. रास्ते में कदमडीहा चौक के समीप एक टेंपो से बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार शंकर हांसदा बुरी तरह घायल हो गया.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के माटिहाना-चाकुलिया मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम कदमडीहा चौक के समीप एक बाइक दुर्टनाग्रस्त हो गई. हादले में बाइक चालक जमीरडीहा गांव निवासी शंकर हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया. शंकर हांसदा मनुषमुड़िया के समीप केंदडांगरी में आयोजित फुटबाल मैच देखकर अपने घर लौट रहा था.


रास्ते में कदमडीहा चौक के समीप एक टेंपो से बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार शंकर हांसदा बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से उसे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों ने पीआर एम मेडिकल कॉलेज, बरिपदा रेफर कर दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही