Search

 
 
 

बहरागोड़ा : भाजपा कार्यालय में मनी पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल महामंत्री भक्ति श्रीपंडा की अध्यक्षता में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई. जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनेशानंद गोस्वामी तथा भाजपा नेताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए डाॅ. गोस्वामी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचारक तथा कुशल संगठनकर्ता थे. उन्होंने देश के समक्ष एकात्म मानव दर्शन तथा अंत्योदय दर्शन रखा. साथ ही वे कार्यकर्ताओं को गरीबों की सेवा करने का प्रेरणा दिया एवं उन्होंने खुशहाल एवं मजबूत भारत बनाने का आह्वान किया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-six-teachers-of-the-district-deputed-to-correct-the-errors-before-publication-of-bilingual-books/">चाईबासा

: द्विभाषी पुस्तकों के प्रकाशन पूर्व त्रुटि दुरुस्त करने हेतु जिले के छह शिक्षक प्रतिनियोजित

कार्यक्रम को कई वरीय नेताओं ने संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार अंत्योदय के मार्ग पर अनेकानेक गरीब कल्याण योजनाएं चला रही है, जिसके तहत गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है. कार्यक्रम को वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल तथा श्रीबत्स घोष ने भी संबोधित किया. इस मौके पर विशेष रूप से वरीय भाजपा नेता जीतबाहन राऊत, मिहिर दलाई, दुर्गा पद गिरि, उत्पल पैड़ा, कौशिक माईती, दीपंकर साव, कवीन्द्र नाथ कुन्डु, मनोज पाल, देवी प्रसाद दुबे, मिन्टु नायक, सनत भगत, निर्मल जेना, सत्यवान पैड़ा, मानिक राय, असीम कुंडु, अनल कामिला, नारायण राणा, नयन कर एवं कमलेश साव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही