Search

 
 
 

बहरागोड़ा : शहीदों के समाधि स्थल से भाजपा ने संग्रहित की मिट्टी

 
Baharagora (Himangshu Karan) : भाजपा के पूर्व विधायक सह झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने गलवान के वीर शहीद गणेश हांसदा व झारखंड आंदोलनकारी सबुआ हंसदा के समाधि स्थल से बुधवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत मिट्टी संग्रहित किया. इस पवित्र मिट्टि को दिल्ली भेजा जाएगा. दिल्ली में बनने वाले अमृत वाटिका में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के शहीदों तथा पवित्र स्थल की मिट्टी को समर्पित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत शहीदों के गांव की पवित्र मिट्टि को संग्रहित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-meeting-of-womens-college-alumni-organization-held/">चाईबासा

: महिला कॉलेज एलुमनी संगठन की हुई बैठक

यह रहे उपस्थित

इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनाराम हांसदा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंडी चरण साव, पूर्व प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, मुखिया परमेश्वर हेंब्रम,पंसस परेश मुंडा, सुमन कल्याण मंडल, शंकर हालदार, कुश गिरी, प्रदीप गिरी, रामानंद गोस्वामी, दीपक बारिक, पूर्णेंदु पात्र, विभूति मुंडा, सुकलाल माहली, नीलकंठ महाकुर, मनोज बासुरी, गोपाल पायरा, विश्वजीत घोष, अजय मन्ना, एस महती, सुकुमार महतो, विभूति मुंडा, दिलीप गिरी, मिंटू गिरी, नीमा गिरी, कृष्णा जेना, मनोज जेना, कामेश्वर जेना आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही