Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : भाजपा नेता डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के मौदा पंचायत भवन में जन प्रतिनिधियों, जिला पार्षद तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी मौजूद थे. इसमें 17 जुलाई को मौदा गाँव के भवानी देवी उच्च विद्यालय परिसर में मेघा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया. भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा. विभिन्न रोगों से ग्रस्त मरीजों को जमशेदपुर के प्रमुख डॉक्टरों की टीम द्वारा निः शुल्क चिकित्सीय सलाह प्रदान की जाएगी और निःशुल्क दवाईयां भी दी जाएगी. बैठक में मौदा, बनकाटा, पाथरी तथा पाटपुर पंचायत के एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्यकर्ता भी मौजूद थे. इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि गरीबों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है. शिविर का उद्देश्य है कि डॉक्टर मरीजों के पास आकर उन्हें चिकित्सीय सलाह प्रदान करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-disha-meeting-held-after-eight-months-many-decisions-have-not-been-implemented-yet/">जमशेदपुर

: आठ माह बाद हुई “दिशा” की बैठक, कई निर्णयों पर अब तक नहीं हुआ अमल

कार्यक्रम को इन लोगों ने किया संबोधित

बैठक को भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, जिला पार्षद भूपति नायक, मौदा पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह मुन्डा, पाथरी पंचायत के मुखिया तड़ित मुंडा, बनकाटा पंचायत के पूर्व मुखिया चैतन्य सिंह मुन्डा, पाटपुर पंचायत के मुखिया झुमा नायक, सत्येन माईती, सुमन्त होता, मिन्टु पाल, निहारिका मान्ना, चतुर्भूज सीट ने संबोधित किया. बैठक का संचालन मंडल महामंत्री भक्ति श्री पंडा ने किया. इस अवसर पर मौदा पंचायत समिति सदस्य गोविन्द नायक, गौरांग सीट,पतित नायक,पंकज माइती, आनंद साव,प्रबीर माइती, पुलिन मन्ना व अनय विशेष रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही