Search

 
 
 

Baharagora :  भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ

 
अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने अभियान का लक्ष्य Baharagora (Himangshu karan) :   भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को बाहरागोड़ा मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान शुरू किया. भाजपा के जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव ने पाटपुर पंचायत में और मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने राजलाबंध पंचायत में इस अभियान का शुभारंभ किया. इसके बाद मोबाइल नंबर (8800002024) पर मिस्ड कॉल कर लोगों को पार्टी से जोड़ा गया. बता दें कि भाजपा ने सदस्यता अभियान के जरिये अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और उनके बीच अपनी विचारधारा फैलाने का लक्ष्य रखा है.

मौके पर ये रहे उपस्थित

भाजपा की सदस्यता अभियान में जिला उपाध्यक्ष बाप्तु साव, गौरी महतो, मिहिर दलाई, महिला नेत्री काजल महाकुड़, डोली मुर्मू, कल्पना सीट, दीपांकर साव, कमलेश साव, जयंत मंडल, विकास मित्र, नानीगोपाल साव, खोकन पाल, प्रबीर माइटी, दुलु सीट, बिमान जाना, अमर धावरिया, गालु धावरिया, मिहिर बैठा समेत अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही