Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : अनियमित बिजली आपूर्ति के विरोध में भाजपा ने पावर हाउस के गेट पर दिया धरना

Advertisement
Advertisement
Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड में अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग त्रस्त हैं. 24 घंटा में महज छह से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है. शुक्रवार को बहरागोड़ा भाजपा मंडल कमेटी ने बिजली विभाग के खिलाफ मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर और महामंत्री भक्तिश्री पंडा के नेतृत्व में बहरागोड़ा पावर हाउस के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया. धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं ने बिजली की सप्लाई दुरूस्त करनी होगी, सीएम हेमंत सोरेन हाय-हाय, बिजली विभाग के अधिकारी होश में आओ आदि नारा लगा रहे थे. राजकुमार कर ने कहा कि बिजली कि अनियमितता से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/braking-bus-full-of-passengers-fell-into-a-ditch-in-dhanbad-many-injured/">धनबाद

में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोग घायल
गर्मी से लोग बेहाल हैं. विभाग द्वारा जल्द पहल नहीं की गी तो भाजपा विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी. उन्होंने विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर मामले का समाधान जल्द करने की मांग की. पदाधिकारी ने बताया कि बहरागोड़ा ग्रिड को कम बिजली मिलने के कारण यह समस्या हुई है. जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया. मौके पर उत्पल पैरा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महादेव बैठा, मंडल अध्यक्ष चंदन सीट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमकांत भुइयां, जिला कोषाध्यक्ष कुणाल सीट, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष स्वरूप सीट, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष शम्भु नायक, भाजपा नेता प्रबोध पाल, दीपेन मन्ना, मनोज पाल, पुलिन पैरा, अरुण दे, सुरु मुंडा, सदा मुंडा, देबप्रसाद दुबे, नयन कर, राहुल कुमार पाणिग्रही समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही