Search

 
 
 

बहरागोड़ाः सांसद की पहल पर 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर गुरुवार को सांड्रा पंचायत व आसपास के इलाकों में करीब 200 जरूरतमंदों व बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इनमें मुख्य रूप से सांड्रा, मांसडा, आमलाटोला व भूतिया पंचायत के भूतिया, भालियाडीही व सातपाटी के लोग शामिल हैं.
 

Himangshu karan


Baharagora : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की ओर से बहरागोड़ा प्रखंड के लोगों को शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिए कंबल का वितरण शुरू कराया है. सांसद की पहल पर गुरुवार को सांड्रा पंचायत व आसपास के इलाकों में करीब 200 जरूरतमंदों व बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इनमें मुख्य रूप से सांड्रा, मांसडा, आमलाटोला व भूतिया पंचायत के भूतिया, भालियाडीही व सातपाटी के लोग शामिल हैं.


कंबल वितरण का मुख्य कार्यक्रम लाऊड़का स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा नेता तापस बारीक ने कंबल वितरण कर की. उन्होंने बताया कि सांसद का मुख्य उद्देश्य इस भीषण ठंड में समाज के अंतिम व्यक्ति को राहत पहुंचाना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी पारदर्शिता व संवेदनशीलता के साथ कंबल वितरण जारी रखने की अपील की. इस सेवा कार्य में बाबलू महाली, अर्नब भूई, राजीब कर, रिंकू कर, वार्ड सदस्य नवीन महतो, सातपाटी ग्राम प्रधान मिहिर महतो, लाऊड़का ग्राम प्रधान प्रणब गिरी, अमित गिरी और राजेश माहतो समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही