Search

 
 
 

बहरागोड़ा : आजसू महिला मोर्चा की प्रखंड कमेटी गठित

 
Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में शुक्रवार को आजसू महिला मोर्चा का सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष अशोक बारीक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर श्याम मुर्मू, विशिष्ट अतिथि बहरागोड़ा विधानसभा के प्रभारी फनी भूषण महतो, ठाकुर दास महतो और मनोज गुप्ता थे. सम्मेलन में प्रखंड महिला मोर्चा का गठन किया गया. गठित कमेटी में पुष्पा मुंडा अध्यक्ष, दुर्गा नायक सचिव, ललिता हेंब्रम उपाध्यक्ष, संबाती दास कोषाध्यक्ष, सह सचिव पुंता मुर्मू, सलमा मुर्मू संगठन सचिव और जीवा मुर्मू मीडिया प्रभारी बनाई गईं. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-all-undertakings-are-working-as-a-government-institution/">बोकारो

: सरकारी संस्था बनकर कर काम कर रही है सभी उपक्रम- सरयू राय
सम्मेलन में प्रोफेसर श्याम मुर्मू ने सांगठनिक विषयों पर चर्चा की और कहा कि संगठन में महिलाओं का अहम योगदान है. उन्होंने कहा कि आजसू माटी की पार्टी है और आम जनों के हक और अधिकार के लिए आंदोलन करती है. पार्टी में शामिल महिलाएं ग्रामीण इलाके में संगठन का विस्तार करें और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ें. इस अवसर पर चरण मुर्मू, निलेश महतो कालीचरण मुर्मू, कालिया प्रसाद हांसदा समेत अनेक पुरुष और महिला समर्थक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही