Search

 
 
 

बहरागोड़ा : आधार कार्ड में सुधार के लिए शिविर आयोजित

 
Baharagora : आधार कार्ड बनाते समय नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर देने में कभी-कभी गलती हो जाती है. इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसे लेकर बहरागोड़ा प्रखंड के रजलाबांध पंचायत भवन में मंगलवार को ग्रामीणों के आधारकार्ड में हुई भूल को सुधारने के लिए पंचायत की तरफ से आधार सुधार शिविर का आयोजन किया गया. इसे लेकर सुबह से ही पंचायत भवन में ग्रामीण अपने आधारकार्ड को ठीक करवाने के लिए पहुंच रहे थे. [caption id="attachment_362389" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/ADHAR-CARD.1.jpg"

alt="" width="600" height="601" /> शिविर में उमड़ी भीड़[/caption] इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-on-july-20-the-gram-sabha-will-conduct-malaria-awareness-campaign/">किरीबुरु

: 20 जुलाई को ग्राम सभा कर चलेगा मलेरिया जागरुकता अभियान 

धूप से बचने के लिए नहीं की गई थी व्यवस्था

पंचायत भवन में लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी. पंचायत भवन के बाहर लोगों को धूप से बचने के लिए किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण धक्का मुक्की का शिकार होना पड़ा. आधारकार्ड कितना अहम डॉक्यूमेंट है ये जानते हुए भी लोग गलती कर बैठते हैं. शिविर में पंचायत के मुखिया डोमा नायक और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही