Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : वेंटीलेटर तोड़कर तीन दुकानों से कैश और सामान की चोरी

  • सुजीत साव की दुकान से 5000 रुपये उड़ा ले गये चोर 
  • हरेन नाइक के स्टूडियो से कैमरा चुराया
  • मोबाइल दुकान में भी हाथ साफ किया
Behragora :  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के चौरंगी चौक में रविवार की रात को अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया. चोरों ने वेंटीलेटर तोड़ क तीनों दुकान से 5000 कैश समेत 16000 रुपये के सामान की चोरी की. चोरी की सूचना पर बहरागोड़ा थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. भुक्तभोगियों के लिखित आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिक दर्ज की है.

सुबह जब दुकान खोलने गये, तब मालिकों को चोरी का पता चला

भुक्तभोगियों के अनुसार, सुजीत कुमार साव की सीमेंट दुकान से चोर 5000 नगद चुराकर ले गये. वहीं हरेन नाइक की स्टूडियो से चोरों ने कैमरे पर हाथ साफ किया. इस कैमरे की कीमत करीब 8000 बतायी जा रही है. इसके अलावा चोरों ने एक बड़े कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं विश्वजीत साहू की मोबाइल दुकान से चोर 3000 रुपये का हेडफोन और मोबाइल एसेसरीज चुरा ले गये. दुकान मालिकों को चोरी की जानकारी तब हुई, जब सोमवार सुबह तीनों अपनी-अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे. जब दुकान मालिकों ने ताला खोलकर अंदर गये तो देखा कि वेंटीलेटर टूटा हुआ है और सामान बिखरे पड़े हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही