Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मवेशियों का चरागाह बना प्लस टू हाई स्कूल का स्टेडियम

 
Baharagora (himanshu karan) : बहरागोड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय का स्टेडियम उचित देखरेख के अभाव में बर्बाद हो गया है. स्टेडियम में विद्यार्थी तो नहीं खेलते है. बल्कि मवेशी चरते हैं. वर्ष 1998 में तत्कालीन विधायक देवी पद उपाध्याय की 24 लाख की विधायक निधि से इस स्टेडियम का निर्माण राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 के किनारे हुआ था. कभी यह स्टेडियम खेलकूद का प्रमुख केंद्र हुआ करता था. परंतु आज स्थिति यह है कि मुख्य दरवाजे पर दलदल बन गया है और मैदान में मवेशी चरते हैं. स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए निर्मित भवन की खिड़की और दरवाजे को चोर लेकर चले गए. भवन खंडहर में तब्दील हो गया है. सर्वत्र झाड़ियों की भरमार है. पिछले कई वर्षों से इस स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं हो पाया है. [caption id="attachment_440069" align="aligncenter" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/09rc_m_19_09102022_1.jpg"

alt="" width="720" height="324" /> स्टेडियम के मैदान में बकरी चरते हुए.[/caption] इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-falling-boundary-wall-of-the-dilapidated-quarters-of-phed-colony-departmental-officers-oblivious/">आदित्यपुर

: पीएचईडी कॉलोनी के जर्जर क्वार्टर की गिर रही चहारदीवारी, विभागीय अधिकारी बेखबर

 इसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है

[caption id="attachment_440070" align="alignnone" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/09rc_m_20_09102022_1.jpg"

alt="" width="720" height="295" /> स्टेडियम का जर्जर कमरा.[/caption] इस स्टेडियम में कभी स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुआ करती थी.अंतर विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट होता था. विद्यालय के विद्यार्थी इसमें खेलते थे. परंतु आज इसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है. निर्माण के बाद से इसकी कभी मरम्मत तक नहीं की गई है. यही कारण है कि यह स्टेडियम आज अपना अस्तित्व खो चुका है. इस संबंध में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शिप्रा माईती ने बताया कि विद्यालय में इस स्टेडियम की देखभाल के लिए शिक्षा विभाग की ओर से अलग से कोई फंड नहीं दिया जाता है. जबकि इस स्टेडियम में अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन कई बार हो चुका है. उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम को लेकर वे वरीय पदाधिकारियों से पत्राचार करेंगे. ताकि इसके अस्तित्व को बचाया जा सके. इसे भी पढ़ें :‘न्यूज">https://lagatar.in/news-maker-in-news-room-program-from-october-10-question-mla-saryu-rai/">‘न्यूज

रूम में न्यूज मेकर’ कार्यक्रम 10 अक्टूबर से, विधायक सरयू राय से करें सवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही