Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

 
Baharagora : बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय में मंगलवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया राम मुर्मू ने किया. उन्होंने कहा कि यदि माता-पिता कम उम्र में बेटियों की शादी करते हैं, तो उन पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है. उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है. ऐसे में माता-पिता को बेटियों को बोझ न समझकर कम उम्र में उनकी शादी करने बचना चाहिए. क्योंकि कम उम्र में शादी से बेटियों को कई तरह की परेशानी होती है. कम उम्र में बच्चा पैदा होने से ऐसे बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं. माता भी कमजोर हो जाती है. उन्होंने कहा कि बच्चियां बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाएं. अपने पास-पड़ोस होने वाले बाल विवाह को भी लोगों को जागरूक कर रोकें. बेटियों को खूब पढ़ने व आगे चलकर समाज की ऐसी बुराइयों को दूर करने का प्रयास करने की अपील की. मौके पर शिक्षक दीपंकर  महापात्र, प्रभात भोल ,जयन्त‌ घाटूयारी, सरोज भोल, आंगनबाड़ी सेविका संगीता मंडल, गंगा रानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/dead-body-of-old-man-recovered-in-jadugora-police-engaged-in-investigation/">जादूगोड़ा

में बुजुर्ग का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही