Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बच्चों ने पत्र लिखा-मम्मी-पापा वोट दो

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत खंडामौदा के केसीसी संस्कृत विद्यालय में सोमवार को स्कूल के प्रधानध्यापक सच्चिदानंद सतपति की अध्यक्षता में मम्मी-पापा वोट दो कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के सभी मध्य एवं उच्च विद्यालयों की कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चे सोमवार को अपने माता-पिता के नाम मतदान करने के लिए पत्र लिखें. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bhajan-evening-of-shri-shri-kali-puja-committee-lig-on-30th-october/">आदित्यपुर

: 30 अक्टूबर को श्रीश्री काली पूजा समिति एलआईजी की भजन संध्या
वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को स्कूल में मम्मी-पापा वोट दो पत्र लिखा गया. सभी बच्चे अपने पत्र को अपने घर ले जाकर अपने माता-पिता को सौपेंगे तथा उनसे मतदान के दिन मतदान अवश्य करने का अनुरोध भी करेंगे. मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही