Search

बहरागोड़ा : चिंगड़ा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी परमेश्वर हेम्ब्रम जीते

Ghatshila : बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी परमेश्वर हेम्ब्रम ने 663 वोट से विजय हासिल की है. विदित हो कि परमेश्वर हेम्ब्रम वर्ष 2010 के पंचायत चुनाव में भी इस पंचायत से मुखिया निर्वाचित हुए थे. रविवार को हो रही घाटशिला कॉलेज में मतगणना में उन्होंने जीत हासिल की है. जीत के बाद उनके समर्थकों ने जश्न मनाया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया. उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर विश्वास जताया और अपना मुखिया निर्वाचित किया है. यह जीत उनकी नहीं, पंचायत क्षेत्र की जनता की है. वे ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे और आम जनता के साथ मिल बैठकर विकास की रणनीति तैयार करेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-head-candidate-of-harila-panchayat-took-out-a-bike-rally-and-sought-votes-from-the-voters/">चाईबासा

: हरिला पंचायत के मुखिया प्रत्याशी ने बाइक रैली निकाल वोटरों से मांगा वोट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//