Search

 
 
 

बहरागोड़ा : तीन राज्यों के श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के नारों से गूंज रहा चित्रेश्वर धाम

 
Bahragora : सावन की दूसरी सोमवारी के दिन तीन राज्यों की त्रिवेणी पर बसे पौराणिक शिव मंदिर चित्रेश्वर धाम में भगवान शंकर को जलाभिषेक के लिए तीन राज्य के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. हर हर महादेव के नारे से इलाका गूंज रहा है. मंदिर में जलाभिषेक के लिए कमेटी द्वारा पाइप और टंकी की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं. सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया है. कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर को जलाभिषेक किया. विभिन्न जगहों से सैकड़ों कांवरिया कांवर लेकर पहुंचे और भगवान शंकर को जलाभिषेक किया. मंदिर के पुजारी दीपक सतपति और स्वपन सतपति समेत अन्य पूजा कराने में व्यस्त हैं. यहां पूजा करने के लिए ना सिर्फ झारखंड बल्कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के श्रद्धालु भी पहुंचे हैं. इधर, बहरागोड़ा के अन्य शिवालयों में भी पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही भीड़ लगी हुई है. इसे भी पढ़ें : अक्षय">https://lagatar.in/akshay-kumar-became-the-highest-taxpayer-for-the-fifth-consecutive-year-paid-29-5-crores-the-income-tax-department-honored/">अक्षय

कुमार लगातार पांचवें साल बने हाईएस्ट टैक्सपेयर्स, 29.5 करोड़ किया पे, आयकर विभाग ने दिया सम्मान

नागानल मंदिर में सुबह से लगी है भीड़

[caption id="attachment_368310" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Chakulia-Naganal-Mandir.jpg"

alt="" width="1280" height="613" /> नागानल मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु.[/caption] इधर, चाकुलिया भी हर-हर महादेव के नारे से गूंज उठा है. सोमवार को दूसरी सोमवारी के दिन यहां के विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. यहां के नागानल मंदिर में सुबह से ही पुरुष और महिला श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है. पुराना बाजार स्थित चंडेश्वर शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. प्रखंड क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए सुबह से भीड़ देखी गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही