Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बोल बम के नारों से गूंज उठा तीन राज्यों की त्रिवेणी पर बसा चित्रेश्वर धाम

 
Baharagora : सावन की अंतिम सोमवारी पर तीन राज्यों की त्रिवेणी पर बसे पौराणिक शिव मंदिर चित्रेश्वर में भगवान शंकर के जलाभिषेक के लिए तीनों राज्य के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान बोल बम के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा. मंदिर में जलाभिषेक के लिए कमेटी द्वारा पाइप और टंकी की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी बहाल किया गया है. [caption id="attachment_382942" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/baharagora-chitreshwar-dham.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> चित्रेश्वर शिव मंदिर परिसर में लाइन में खड़े श्रद्धालु.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sudhanshu-shekhar-mishra-became-the-new-president-of-utkaliya-brahmin-samaj/">आदित्यपुर

: उत्कलीय ब्राह्मण समाज के नये अध्यक्ष बने सुधांशु शेखर मिश्र

भोर से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा रेला

आज भोर से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया था. कतार बद्ध होकर श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया. विभिन्न जगहों से सैकड़ों कांवड़िया कांवर लेकर पहुंचे और भगवान शंकर का जलाभिषेक किया. मंदिर के पुजारी दीपक सतपति और स्वपन सतपति सचेत अन्य पूजा कराने में व्यस्त रहे. यहां पूजा करने के लिए न सिर्फ झारखंड बल्कि पश्चिम बंगाल और ओडिसा के श्रद्धालु भी पहुंचे. इधर, बहरागोड़ा के अन्य शिवालयों में भी पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही भीड़ लगी रही. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-137-people-got-treatment-in-free-eye-checkup-camp-of-kumbhakar-society/">आदित्यपुर

: कुंभकार समाज के निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 137 लोगों का हुआ इलाज
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही