Search

 
 
 

बहरागोड़ा: बानियाकुंदर में हर्षोल्लास के साथ मना क्रिसमस

परंपरा के अनुसार, 24 दिसंबर की रात 12 बजे पूरा चर्च परिसर 'मेरी क्रिसमस' के घोष से गूंज उठा. प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में विशेष मध्यरात्रि प्रार्थना सभा आयोजित की गई. इसके बाद गुरुवार सुबह भी विशेष प्रार्थना सभा हुई.
 

Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के बानियाकुंदर चर्च में गुरुवार को प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव क्रिसमस धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया. इस पावन अवसर पर चर्च परिसर में बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग जुटे और सामूहिक प्रार्थना में हिस्सा लिया.


परंपरा के अनुसार, 24 दिसंबर की रात 12 बजे पूरा चर्च परिसर 'मेरी क्रिसमस' के घोष से गूंज उठा. प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में विशेष मध्यरात्रि प्रार्थना सभा आयोजित की गई. इसके बाद गुरुवार सुबह भी विशेष प्रार्थना सभा हुई. पास्टर व श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु से शांति, सुख और समृद्धि की कामना की. इस विशेष अवसर पर चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों, सितारों और आकर्षक फूलों से सजाया गया था.


कार्यक्रम के दौरान मसीही गीतों और कैरोल के माध्यम से प्रभु की महिमा का गुणगान किया गया. बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे उत्सव का माहौल और खुशनुमा हो गया. उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से गले लगकर बधाई दी और केक बांटकर खुशियां साझा कीं.

प्रेम और भाईचारे पर जोर


इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए समाज में प्रेम, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया. कहा कि यह त्योहार केवल खुशियां मनाने का नहीं, बल्कि मानवता की सेवा और एकता का प्रतीक है. आयोजन को सफल बनाने में पास्टर रबिन हांसदा, सैमुअल मार्डी, जागेन मुर्मू, चंद मोहन हांसदा, प्रकाश मार्डी, रंजीत हांसदा और गणेश मार्डी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्य भूमिका निभाई. कार्यक्रम के समापन पर सभी ने मिलकर सामूहिक भोज और मिलन समारोह में भाग लिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही