Search

 
 
 

बहरागोड़ा : “मैत्री संगठन” का क्लीन बहरागोड़ा अभियान शुरू

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा में युवाओं द्वारा स्थापित "मैत्री संगठन" ने दुर्गा पूजा के अवसर पर क्लीन बहरागोड़ा मिशन शुरू किया है. इस संगठन में बहरागोड़ा के ऐसे युवा शामिल हैं जो देश-विदेश में नौकरी करते हैं. इस संगठन का उद्देश्य बहरागोड़ा को क्लीन बनाना है. क्षेत्र को हरा-भरा बनाना है. पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधरोपण करना है और ग्रामीण इलाके के बच्चों की शिक्षा में भी गुणात्मक सुधार करना है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-on-mahaashtami-various-pandals-of-gua-worshiped/">नोवामुंडी

: महाअष्टमी पर गुवा के विभिन्न पंडालों में की गई मां की पूजा अर्चना

साफ-सफाई के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

दुर्गा पूजा के अवसर पर बहरागोड़ा के तीनों पूजा पंडालों में संगठन के युवाओं ने एनर्जी ड्रिंक और आरओ वाटर का वितरण किया. साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक किया गया. संगठन में डॉ. सुमन घोष, पंकज करण, बप्पा दे, संदीप साव, सन्नी दे, सोमनाथ करण, कुमारेश गिरी, नंदलाल बेरा, अरिंदम महापात्र, अमित मंडल, पंकज पांडा, विप्लव घोष, सौमित्र घोष, देवाशीष नायक समेत अन्य युवा शामिल हैं. युवाओं के इस प्रयास की सर्वत्र सराहना की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही