Search

 
 
 

बहरागोड़ा : एनएच-18 पर बालू लदा हाइवा जब्त, चालक गिरफ्तार, हाईवा मालिक पर मामला दर्ज

 
Baharagora : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के झरिया के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 पर गुरुवार की रात पुलिस ने बालू लदे हाइवा संख्या जेएच 05 सीडब्ल्यू 2290 को जब्त किया है. इस मामले में पुलिस ने हाइवा के चालक रमेश गोप को गिरफ्तार किया है और हाइवा को थाना परिसर में रखा है. इस संबंध में हाईवा के मालिक जमशेदपुर निवासी कार्तिक ज्योतिषी पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने शुक्रवार को चालक रमेश गोप को जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-theft-of-10-thousand-including-3-thousand-cash-by-breaking-the-lock-of-the-grocery-shop/">नोवामुंडी

: किराना दुकान का ताला तोड़ 3 हजार नकदी सहित 10 हजार की चोरी
जानकारी के मुताबिक बहरागोड़ा से रात्रि में हाईवा द्वारा अवैध रूप से बालू का परिवहन हो रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त हाईवा को पकड़ा. हाईवा का चालक बालू से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका. जानकारी के मुताबिक इन दिनों उड़ीसा क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट से अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर बहरागोड़ा के रास्ते रात्रि में हाईवा से परिवहन किया जा रहा है. यह भी सूचना है कि बहरागोड़ा के मधुआबेड़ा समेत स्वर्णरेखा नदी के अन्य कई घाटों से भी रेत माफिया बालू का अवैध उत्खनन करवा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-gram-sabha-cum-farmer-seminar-organized-in-pokuwabeda-village-of-gulkeda-panchayat/">चक्रधरपुर

: गुलकेड़ा पंचायत के पोकुवाबेड़ा गांव में ग्राम सभा सह किसान गोष्ठी आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही