Search

 
 
 

बहरागोड़ा: NH-49 पर अज्ञात टैंकर से टकराया कूरियर ट्रक, चालक-सहचालक घायल

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर कालियाडिंगा फ्लाईओवर के समीप रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ट्रक के घायल ड्राइवर को केबिन से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया. ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.
 

Baharagora (Himangshu karan): बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर कालियाडिंगा फ्लाईओवर के समीप रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ट्रक के घायल ड्राइवर को केबिन से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया. ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. 


जानकारी के मुताबिक, ट्रक कोलकाता से कूरियर का माल लेकर टाटानगर जा रहा था. जो आगे चल रहे अज्ञात टैंकर से जा टकराया. बताया जा रहा है कि टैंकर चालक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह दुर्घटना हुई. ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें चालक संजय राम और सहचालक जितेंद्र झा केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गए. 

 


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकाला और एनएच की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुचाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही