Search

 
 
 

बहरागोड़ा : पश्चिम बंगाल और ओडिशा सीमा पर फल फूल रहा गो तस्करी का धंधा

 
Baharagora :  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र में स्थित होने के कारण क्षेत्र में गो तस्करी लगातार जारी है. इसमें गो तस्कर ओडिशा के विभिन्न जगहों से छोटे वाहनों में गोवंशीय पशु को लादकर झारखंड सीमा तक लाया जाता है. इसके बाद उन्हें वाहन से उतार कर पैदल ही जामशोला पुलिया पार कर झारखंड सीमा में प्रवेश कर जाते हैं. उसके बाद डोमजुड़ी गांव होते हुए पश्चिम बंगाल के भामाल सीमा में प्रवेश कर जाते हैं. फिर वहां से वाहनों में लादकर पश्चिम बंगाल के विभिन्न जगहों पर पशुओं को भेजा जाता है. इस गो तस्करी में ओडिशा एवं बहरागोड़ा क्षेत्र के कई सफेदपोश के भी शामिल होने की बात कही जा रही है.बताया गया कि तस्कर इस धंधे में मोटी रकम की आमदनी कर रहे हैं. मगर इस दिशा में संबंधित विभाग पूरी तरह से मौन है. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह:">https://lagatar.in/four-students-of-sariya-hoisted-the-flag/">गिरिडीह:

नीट परीक्षा में सरिया के चार विद्यार्थियों ने लहराया परचम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही