Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सीपीआईएम ने अंबेडकर आवास में गड़बड़ी का लगाया आरोप

 
Bahragora : सीपीआई (एम) समर्थकों ने मंगलवार को बहरागोड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2022 -23 में अंबेडकर आवास की स्वीकृति में घोर अनियमितता बरती गई है. अंबेडकर आवास की स्वीकृति में अनुसूचित जाति की विधवाओं को प्राथमिकता नहीं दी गई है. ऐसी महिलाएं आवास से वंचित हैं. इस प्रखंड में अनुसूचित जाति की संख्या अधिक है. प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ से जांच की मांग की. ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के राज्य कमेटी के सदस्य सपन कुमार महतो, मधु कालिंदी, मिलन कालिंदी, आरती कालिंदी, निर्मल कालिंदी समेत अन्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : पुलिस">https://lagatar.in/congress-mps-in-police-custody-brainstormed-with-rahul-on-gst-inflation-second-round-of-questioning-of-sonia-in-ed-office/">पुलिस

हिरासत में कांग्रेस सांसदों ने राहुल संग जीएसटी, महंगाई पर मंथन किया, ED ऑफिस में सोनिया से दूसरे राउंड की पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही