Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

Advertisement
Advertisement
Ghatshila: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरागड़िया पंचायत के नागुड़साई-पानीपाड़ा गांव में गुरुवार को नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय महायज्ञानुष्ठान के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पुरी से आए हुए पंडित नरसिंह पंडा, निरंजन दीक्षित, दीप्ति रंजन, लक्ष्मी नारायण पंडा, विद्वनाथ कर, अनंत नारायण दास ने मंत्रोच्चारण से 33 कोटि देवी देवताओं का आह्वान किया. पंडितों द्वारा संस्कार, आरती, सूर्य पूजा, गौ पूजा कर पूजा पाठ एवं हवन कराया गया. इसे भी पढ़ें: अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-today-in-up-no-one-dares-to-molest-sisters-and-daughters-goons-and-mafia-are-in-jail/">अमित

शाह ने कहा, आज यूपी में किसी की हिम्मत नहीं कि वह बहन-बेटियों को छेड़ सके, गुंडे-माफिया जेल में हैं

अनुष्ठान में 7 मौजा के ग्रामीण शामिल हुए

दोपहर में महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा समेत कई देवी-देवताओं की नव निर्मित मूर्तियां और नव निर्मित मंदिर का हल्दी पानी, दूध, दही, घी तथा गुड़ और पानी से स्नान कराकर हवन मंडप में विश्राम कराया गया. इस दौरान सैकड़ों पुरुष और महिला भक्त जयकारा लगा रहे थे. इस अनुष्ठान में 7 मौजा के ग्रामीण शामिल हो रहे हैं. दोपहर बाद प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश षाड़ंगी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी भी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें:चाईबासा">https://lagatar.in/villages-affected-by-elephants-of-chaibasa-forest-division-were-connected-with-whatsapp-group/">चाईबासा

वन प्रमंडल के हाथियों से प्रभावित गांवों को जोड़ा गया व्हाटसएप ग्रुप से
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही