Search

 
 
 

बहरागोड़ा : रामचंद्रपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा बहाल करने की मांग

 
Bahragora : युवा समाजसेवी कुणाल महतो शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी से मिले और बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत रामचंद्रपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर नहीं होने की स्थिति से उन्हें अवगत कराया. कुणाल महतो ने उन्हें बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे गंभीरता से लेते हुए डॉ जुझार मांझी ने बहरागोड़ा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दूरभाष के माध्यम से उक्त स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कुणाल महतो को आश्वस्त किया की स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित रूप से डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-mannat-restaurant-scuffles-with-burmese-police-who-went-to-arrest-the-criminal/">जमशेदपुर:

मन्नत रेस्टोरेंट में अपराधी को गिरफ्तार करने गयी बर्मामाइंस पुलिस से धक्का-मुक्की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही