Search

 
 
 

बहरागोड़ा : एनजीटी के रोक के बावजूद धड़ल्ले से हो रहा बालू का अवैध कारोबार

 
Baharagora : एनजीटी रोक के बावजूद दिन भर सैकडों ट्रैक्टर झारखंड के चित्रेश्वर व पश्चिम बंगाल के भातहांडिया नदी किनारे से बालू उठाकर धड़ल्ले से बालू का अवैध कारोबार किया जा रहा है. ट्रैक्टर मालिक बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टरों से बालू की ढुलाई करते हैं. दो राज्य के सीमा क्षेत्र होने के कारण बालू माफिया प्रशासन को उलझा के बेखौफ होकर अवैध कारोबार करते हैं. बालू माफिया दिन भर चौक चौराहे पर रहकर सारे गतिविधियों की जानकारी दूरभाष के माध्यम से ड्राइवर तक पहुंचाते हैं. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-news-of-rahe-and-sonahatu/">रांचीः

राहे और सोनाहातू की खबरें

अंचल अधिकारी पर आवाम की नजर

इससे ड्राइवर बालू लदे ट्रैक्टर को आसानी से अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचा सके. मालूम हो कि एक सप्ताह पहले प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए बहरागोड़ा ओवर ब्रीज चौक से हाइवा पकड़ी गई थी. उसके बाद प्रशासन द्वारा बहरागोड़ा के पानीपड़ा बालूघाट जाने लिए कच्ची सड़क को जेसीबी के माध्यम से काट दिया गया था ताकि बालू का उठाव नहीं हो सके. लेकिन बालू माफिया कहां थामने वाले हैं वे लोग एक जगह बंद होने पर दूसरी जगह आसानी से ढूंढ लेते हैं. इससे उनके कारोबार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. अब आवाम की नजर बहरागोड़ा के नये अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो के ऊपर टिकी हुई है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-internal-examination-started-in-history-department-of-ku-more-than-270-students-appeared/">चाईबासा

: केयू के इतिहास विभाग में इंटरनल परीक्षा शुरू, 270 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही