Behragoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु सुभाष उद्यान परिसर में रविवार को भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर उपस्थित लोगों ने धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, मुंडारी समाज, सुसार समिति, सरना समिति, भारत मुंडा समाज समिति के प्रमुख लोगों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. सभी ने भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे लगाये. मौके पर आदित्य प्रधान, असित मिश्रा, प्रोफेसर श्याम मुर्मू, कृष्ण मुंडा, शीलू मांडी, रमेश सिंह, नवीन हेंब्रम, बुधराम सिंह मुंडा, निकेश मुंडा, अनीता मुंडा आदि समेत समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में धरती आबा की पुण्यतिथि मनी
Last Updated: Jun 09, 2024 12:00 AM (IST)