Search

 
 
 

बहरागोड़ा : पांचरूलिया के कई घरों में घुस रहा है नाली का गंदा पानी

 
Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड की खंडामौदा पंचायत के पांचरुलिया गांव में नाली का गंदा पानी कई लोगों के घर में प्रवेश कर रहा है. सड़क भी तालाब में तब्दील हो गई है और सड़क पर ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है. देवदास जेना, कामख्या जेना, बीजन धड़ा समेत कई लोग बहुत परेशान हैं, क्योंकि उनके घरों में नाली का गंदा पानी प्रवेश कर रहा है. इन लोगों का कहना है कि जिस जगह पर पानी निकासी का रास्ता है, उसे एक व्यक्ति ने बंद कर दिया है. इसके कारण नाली के पानी की निकासी नहीं हो रही है और सड़क पर पानी जमा होकर घरों में घुस रहा है. नाली बंद करने वाले व्यक्ति का कहना है जिस जगह से पानी निकासी होती थी, वह जगह उसकी रैयती है. [caption id="attachment_339581" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Bahragora-Jal-Jamav-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> घरों में घुसा नाली का गंदा पानी.[/caption] इसे भी पढ़ें : Corona">https://lagatar.in/corona-update-corona-cases-increasing-once-again-36-patients-found-in-24-hours-ranchi-has-the-highest-number-of-infections/">Corona

Update : एक बार फिर बढ़ रहे कोरोना मामले, 24 घंटे में मिले 36 मरीज, रांची में सबसे ज्यादा संक्रमण
उक्त जगह पर नाली बनाने नहीं देंगे. इधर, ग्रामीणों का कहना है उक्त जगह सरकारी है. लोगों ने बताया कि नाली को बंद कर देने के कारण क्या समस्या उत्पन्न हुई है. नागरिक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष आशीष मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजेश साहू और सीओ जीतराय मुर्मू को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान की मांग की है. उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी से भी ऑनलाइन शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. इस कारण ग्रामीणों में रोष है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही