Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज रोड पर बह रहा गंदा पानी, आवागमन में छात्रों को हो रही परेशानी

 
Baharagora : बहरागोड़ा कॉलेज यानी कि विद्या का मंदिर और इस विद्या के मंदिर में पढ़ते हैं हजारों विद्यार्थी. मगर विडंबना देखिए कि जिस पथ से हजारों विद्यार्थी विद्या के इस मंदिर में जाते हैं, उसी पथ पर कुछ सज्जन व्यक्ति अपने घर के गंदे पानी को बहाते हैं. इस गंदे पानी से ही होकर विद्यार्थी कॉलेज जाते हैं और आते हैं. बहरागोड़ा कॉलेज राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-18 के सर्विस रोड के किनारे अवस्थित है. उच्च पथ के सर्विस रोड से कॉलेज के मुख्य द्वार पर करीब 100 मीटर पीसीसी पथ बना है. कॉलेज जाने का मात्र यही एक मार्ग है. इसे भी पढ़े : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-unknown-vehicle-collided-with-motorcycle-one-dead-one-serious/">जगन्नाथपुर

: अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

विद्यार्थियों की इस समस्या पर नहीं दे रहा कोई ध्यान

वहीं, इस पथ के दोनों ओर बसे कुछ घरों के लोग अपने घरों का गंदा पानी इसी पथ पर बहाते हैं. पीसीसी पथ पर हमेशा गंदा पानी बहते रहता है और विद्यार्थी इसी गंदे बदबूदार पानी से गुजरते हुए कॉलेज जाने के लिए और आने के लिए बाध्य हैं. कॉलेज के प्राचार्य समेत सभी शिक्षक और कर्मचारी भी इसी पथ से गुजरते हैं. विद्यार्थियों की यह समस्या वर्षों से कायम है. लेकिन इस पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-youth-drowned-during-idol-immersion-dies-in-tmh/">आदित्यपुर

: मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे युवक की टीएमएच में मौत 
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही