Search

 
 
 

बहरागोड़ा : पंसस व पदाधिकारियों की बैठक में आपकी योजना, आपकी सरकार कार्यक्रम पर हुई चर्चा

 
Baharagora (Himangshu Karan) : प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख सुषमा मुर्मू सोरेन की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित हुई. बैठक में सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. सभी विभाग के अधिकारी अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ हीं 15वें वित्त आयोग के योजनाओं के बारे में भी बताया. इसके अलावे योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कराने पर भी विचार विमर्श किया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-displaced-handed-over-a-memorial-letter-to-the-additional-director-regarding-the-problem-and-its-solution/">चांडिल

: विस्थापितों ने समस्या और उसके समाधान को लेकर अपर निदेशक को सौंपा स्मार पत्र

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कार्यक्रम के बारे में दी जानकारी

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम 12 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है जो दो चरणों में चलेगा. इस कार्यक्रम के बारे में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने यह भी कहा कि इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में लोग आएं और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं. बैठक में उप प्रमुख मनोरंजन होता, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु, अंचल अधिकारी जितराय मुर्मू, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, महिला पर्यवेक्षक और सभी पंचायत समिति सदस्य आदि उपस्थित हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही